मधुबनी, नवम्बर 13 -- हरलाखी,एक संवाददाता। विधानसभा चुनाव के मतगणना प्रक्रिया के पूर्व संध्या में पुलिस ने चौक चौराहों पर रूट मार्च किया। जिसमें थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण रूप से मतदान व मतगणना सम्पन्न कराने को लेकर आए सीआरपीएफ के दर्जनों जवान शामिल थे। रूट मार्च के दौरान पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर आमलोग एवं राजनीतिक दलों से ताल्लुक रखने वाले नेता, कार्यकर्ता व समर्थकों से अफवाजों से बचने की अपील की। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि रुट मार्च में पार्टी से जुड़े लोगों के साथ आम जनता से मतगणना के संबंध में किसी तरह के अफवाहों से बचने की अपील किया गया है। उन्होंने पार्टी से जुड़े लोगों से मतगणना परिणाम के बाद संयम बरतने की अपील भी की। कहा अफवाह फैलाकर विधिव्यावस्था भंग करने वालों को चिन्...