रांची, नवम्बर 11 -- रांची, संवाददाता। हरमू मैदान में आयोजित हैंडलूम हैंडिक्राफ्ट्स एक्सपो में लोगों की भीड़ जुट रही है। शहरवासी इस एक्सपो में खरीदारी का आनंद उठा रहे हैं। यह एक्सपो 24 नवंबर तक चलेगा। सुबह 11 से रात नौ बजे तक लोग एक्सपो का आनंद उठा सकेंगे। मेले में 150 स्टॉल लगे हैं, इसमें होम डेकोर, फर्नीचर के अलावा हैंडलूम के प्रोडक्टस आपको देखने और खरीदने को मिलेगा। ट्रेड फेयर में हस्तशिल्प कुशल कारीगर के द्वारा बनाये गए हैण्डलूम्स हेंडीक्राफ्ट के वस्तुओं का संग्रह उपलब्ध है। मुख्य आकर्षण महिलाओं के लिए बनारसी साड़ी, लखनवी चिकन, गुजरात का बंधेज सूट व साड़ी, पंजाबी जूती, कश्मीरी शाल और ड्रेस मटेरियल समेत कई अन्य उत्पाद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.