रांची, मई 14 -- रांची। हरमू नदी में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिला। हालांकि इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। बताया गया कि बुधवार सुबह कुछ लोग नदी के पास टहल रहे थे। तभी उनकी नजर शव पर पड़ी। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला गया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। जांच-पड़ताल के दौरान युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि युवक के पास से एक कागज मिला है, मगर उसमें लिखा हुआ शब्द मिट चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.