रांची, मई 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम की ओर से गुरुवार को दिन में खटाल संचालक व गंदगी फैलाने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया गया। निगम के अपर प्रशासक संजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने हरमू नदी तट का मुआयना किया। उन्होंने पाया कि नदी तट के दोनों छोर पर अवैध रूप से खटाल चलाने वाले वाले अपशिष्ट व गोबर को नदी में गिरा रहे हैं। ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। 12 लोगों पर 24 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। टीम ने हरमू नदी एवं आसपास के इलाके में बिना लाइसेंस के खटाल चलाने वाले, परिसर के होल्डिंग, ड्रेनेज सिस्टम और दुधारू मवेशियों का नियम के मुताबिक परवरिश की जांच की। जांच के क्रम में कई संचालक बिना लाइसेंस के खटाल संचालित करते पाये गये। ऐसे स्थान से निकले अपशिष्ट को नदी में गिराने का भी मसला पकड़ में आया। इस कारण नदी का पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.