रांची, मई 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम से संबद्ध हरमू एमटीएस के मिनी वाहन के चालक गुरुवार को हड़ताल पर रहे। इस कारण एमटीएस से संबद्ध 13 वार्ड क्षेत्रों में दिन में डोर-टू-डोर कचरा का उठाव कार्य ठप रहा। निगम क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठाव का ठेका लेने वाली कंपनी स्वच्छता कारपोरेशन की देखरेख में काम करने वाले चालकों का कहना है कि उनके पीएफ कटने का संदेश मोबाइल पर नहीं मिल रहा है। वहीं, दुर्व्यवहार किया जाता है। इस कारण उन्होंने कार्य बहिष्कार किया। मिनी वाहन के चालकों की हड़ताल को लेकर दिन में कंपनी के प्रतिनिधियों ने वार्ता की। कंपनी के जीएम राजशेखर रेड्डी ने बताया कि वार्ता के क्रम में चालकों को बताया गया कि उनके पीएफ मद का पैसा हर माह 15 तारीख तक जमा करा दिया जाता है। इस क्रम में जमा रुपये का संदेश भेजना पीएफ के जिम्मे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.