रामपुर, जनवरी 28 -- बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने बीते सोमवार की शाम डोहरिया में हुए हरमीत हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जिसमें मृतक के छोटे भाई को आरोपी बनाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार दोनों भाईयों में पैसे की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृतक के गोली लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने फरार हत्याभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि मृतक हरमीत के हामिदनगर गांव निवासी तहेरे साले जगदीप सिंह ने मृतक के भाई नवदीप सिंह के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी थी, जिसे बीएनएस की धारा- 103(1) के अंतर्गत दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में जगदीप सिंह का कहना है कि उनकी डोहरिया निवासी चचेरी बहन गुरजिंदर कौर ने सोमवार की शाम 4.30 बजे फोन पर सूचना दी कि उनके पति हरमीत को देवर नवदीप ने गोली मार...