चंडीगढ़, मार्च 19 -- पंजाब सरकार के नशा तस्करों के खिलाफ बुलडोजर ऐक्शन पर आप सांसद हरभजन सिंह ने ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने बुलडोजर ऐक्शन पर कहा कि वह घर गिराने की कार्रवाई के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि, आप नेताओं के विरोध के बाद हरभजन ने यू-टर्न लेते हुए पंजाब सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया। दरअसल, पंजाब की मान सरकार इन दिनों राज्य में नशा तस्करों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रही है। कई तस्करों के घरों को बुलडोजर से गिराया गया है। खुद अरविंद केजरीवाल भी इन कार्रवाई पर सीधी नजर रखे हुए हैं। बुलडोजर ऐक्शन पर सवाल खड़े करते हुए हरभजन सिंह ने कहा था कि मैं इस हक में नहीं हूं कि कोई नशा बेचता है तो उसका घर गिरा दिया जाए। तस्करों की गिरफ्तारी की जानी चाहिए। किसी के सिर पर छत है तो उसका घर गिरा देना अच्छा ऑप्शन नहीं है। आप के राज्यस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.