विकासनगर, जनवरी 30 -- विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। हरबर्टपुर लेहमन अस्पताल के कॉलेज ऑफ नर्सिंग का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कॉलेज ऑफ नर्सिंग का उद्घाटन किया। प्रतिवर्ष बीस छात्राएं यहां से बीएससी नर्सिंग कर सकेंगी। 1936 में डॉ. लेहमैन एवं मोनिका लेहमैन ने अस्पताल की स्थापना की थी। वर्तमान में यह क्षेत्र का सबसे महत्वपूर्ण अस्पताल हैं। दूर-दूर से यहां लोग अपना इलाज कराने के लिए आते हैं। वर्तमान में यहां 150 बेड का अस्पताल है। अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर मैथ्यु सैम्युअल ने बताया कि 2013 से यहां जीएनएम कोर्स (बालिकाओं) के लिए चल रहा है। प्रतिवर्ष 30 छात्राएं यहां से जीएनएम कोर्स करती हैं। अब तक आठ बैच ग्रेजुएट हो गए हैं। 2022 में बीएससी नर्सिंग के लिए आवेदन किया। अब दो साल के बाद उन्हें बीएससी नर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.