विकासनगर, अप्रैल 29 -- चारधाम यात्रा के लिए मंगलवार को हरबर्टपुर से श्रद्धालुओं ने चारधाम की ओर आस्था की उड़ान भरी। इस दौरान हरबर्टपुर बस अड्डे में बने यात्रा संचालन केंद्र में मां गंगा, यमुना के जयकारे गूंजे। यात्रियों के आने से उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम दिखा। हरबर्टपुर और विकासनगर में उल्लास का माहौल दिखाई दिया। मंगलवार को 90 वाहनों के बेड़े में करीब 15 सौ श्रद्धालु यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुए। जबकि छह यात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण कराया। इस बार हरबर्टपुर से शुरू हुई चारधाम यात्रा के लिए स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल है। प्रशासन ने भी चारधाम यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी की हैं। हरबर्टपुर के यात्रा संचालन केंद्र पर सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक सब इंतजाम मुकम्मल किए गए हैं। आज से यात्रा विधिवत शुरू हो जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.