विकासनगर, अक्टूबर 28 -- हरबर्टपुर के विवेक विहार में बीते एक सप्ताह से पेयजल संकट गहराया हुआ है। नलों में पानी नहीं आने से करीब ढाई हजार की आबादी के दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोग राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे लगे हैंडपंप से पीने के पानी की आपूर्ति करने को मजबूर हैं। कॉलोनी के कई घरों से हैंडपंप की दूरी करीब डेढ़ किमी है। लोगों का कहना है कि पेयजल आपूर्ति ठप होने से दिनचर्या पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। जल संस्थान के अधिकारी एक सप्ताह से आपूर्ति बहाल करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। स्थानीय निवासी आशीष पुंडीर, परविंद्र रोहिला, प्रदीप कुमार, जवाहर शैली, विनीत कुमार, जितेद्र रावत, सचिन कुमार, विमला नेगी, शालिनी बिष्ट ने बताया कि जल संस्थान के अधिकारियों को पेयजल संकट की जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.