विकासनगर, दिसम्बर 13 -- विकासनगर। हरबर्टपुर निवासी वसुप्रिया का चयन वायु सेना में बतौर फ्लाइंग अफसर हुआ है। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राजकीय महाविद्यालय नैनबाग टिहरी गढ़वाल में प्राचार्य पद पर तैनात डॉ. मुकेश कुमार और गृहणी सुमन रानी की बेटी वसुप्रिया की प्रारंभिक शिक्षा पिथौरागढ़ से हुई। माध्यमिक तक की शिक्षा उन्होंने विकासनगर के निजी शिक्षण संस्थान से पूरी की। दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी ऑनर्स करने के बाद जेएनयू से पर्यावरणीय विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.