मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- मुरौल, एक संवाददाता। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के टीसीए ढोली परिसर में चल रहे तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न खेल स्पर्धाएं हुईं। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 200 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के एडला वेणु ने तो महिला वर्ग में कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस एंड ह्यूमैनिटीज की हरप्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसकी जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के खेल इंचार्ज डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि 300 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में तिरहुत कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के संदीप बेनीवाल और महिला वर्ग में कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस एंड ह्यूमैनिटीज की मुस्कान राज ने प्रथम रहीं। आठ सौ मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्या...