छपरा, फरवरी 19 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के हरपुर शिवालय में आयोजित श्रीरुद्र महायज्ञ सह शिवपुराण कथा के आयोजन के लिए बुधवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। हाथी-घोड़े, बैंडबाजा, रथ आदि से सुसज्जित कलशयात्रा यज्ञस्थल से शुरू होकर जुरन छपरा होते हुए बेलकुंडा पोखरा पर पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना के साथ जलभरी की गई तथा वहां से किशुनपुर, धरान बाजार, हरपुर होते हुए यज्ञ स्थल तक कलश लाया गया। कलशयात्रा में हजारों महिला व पुरुष श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। इस दौरान पूरा क्षेत्र हर हर महादेव व जय शिव के जयकारे से गुंजायमान रहा। मालूम हो कि 27 फरवरी तक आयोजित इस महायज्ञ में 20 से 26 फरवरी तक स्वामी डॉ. इंद्रदेव सरस्वती जी महाराज प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक शिव महापुराण की कथा करेंगे। जलभरी कार्यक्रम में स्वामी डॉ....
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.