भागलपुर, फरवरी 16 -- प्रखंड के हरपुर गांव में पीएचईडी की ओर से लगाए गए पानी सप्लाई टंकी का मोटर खराब होने से पानी सप्लाई पर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने कहा कि इस पानी सप्लाई पर पूरा गांव निर्भर है। विभाग की कनीय अभियंता नेहा कुमारी ने कहा कि मिस्त्री भेजकर इसे जल्द ठीक कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...