गोरखपुर, जनवरी 6 -- हरपुर बुदहट, हिंदुस्तान संवाद। हरपुर बाजार में सब्जी खरीदने गई एक महिला का पर्स चोरी हो गया। घटना 30 दिसंबर 2025 की है। ग्राम पंचायत बुदहट टोला सेमरी निवासी रवि चौहान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी मां बाजार में सब्जी खरीद रही थीं, तभी अज्ञात व्यक्ति ने पर्स निकाल लिया। पर्स में करीब 5000 रुपये नकद और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन था। चोरी हुए मोबाइल का आईएमईआई नंबर भी पुलिस को दिया गया है। पुलिस ने 5 जनवरी को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...