सीवान, जनवरी 28 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना के हरपुर कोटवा में 24 जनवरी को सरस्वती विसर्जन में प्रशासन द्वारा एक ट्रैक्टर पर लदे डीजे को जब्त करते हुए 11 नामजद सहित 100 अज्ञात लोगों पर कारवाई की है। यह प्राथमिकी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह दंडाधिकारी अरुण कुमार ने एमएच नगर थाना को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया कि टढवा पोखर के पास सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर अरुण कुमार की प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी के रूप में की गई थी। विसर्जन से पूर्व शांति समिति की बैठक एवं लाइसेंस निर्गत करते समय स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि बिना अनुमति डीजे नहीं बजाया जाएगा। बावजूद विसर्जन के दौरान दो ट्रैक्टरों पर ऊंची आवाज में डीजे व ऑर्केस्ट्रा बजाया जा रहा था। जहां भीड़ अधिक होने के कारण तत्काल डीजे जब्त नहीं किया जा स...