हरदोई, दिसम्बर 17 -- हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर बड़ागांव मार्ग पर मड़ैया गांव के पास गम्भीरी नदी पुल पर एक वृद्ध किसान की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई है। हरपालपुर के कनकपुर मजरा धर्मपुर गांव निवासी 62 वर्षीय श्रीकृष्ण कुशवाहा खेती-बाड़ी करते थे। बुधवार को खरगपुर स्थित एक बैंक मित्र की दुकान से 27 हजार निकालकर साइकिल से घर जा रहे थे। देर शाम उनका शव कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर बड़ागांव मार्ग पर मड़ैया गांव के पास गम्भीरी नदी के पुल पर पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.