हरदोई, दिसम्बर 17 -- हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के इकनौरा गांव निवासी देवदत्त का 17 वर्षीय पुत्र गोविंद मंगलवार सुबह विद्यालय जाने के लिए अपने कमरे में तैयार हो रहा था। तभी सीढ़ियों से आकर कुछ बंदर कमरे में घुस गए और गोविंद पर हमला कर दिया। बंदरों के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल गोविंद को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...