बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- हरनौत, निज संवाददाता। पुलिस ने किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि रौशन कुमार, सौरभ कुमार, ब्रजेश कुमार, नरसिंह कुमार उर्फ धुरी, रणवीर कुमार उर्फ गोरे, अजय कुमार, छोटू कुमार व रंजन कुमार को पकड़ा गया है। इनके पास से एक देसी लोडेड कट्टा, कार, पिकअप वाहन, बाइक, दो बंडल बिजली के तार व कटर मिले हैं। उन्होंने बताया कि रात को सूचना मिली थी कि एक लाइन होटल के पास तार चोरी करने वाला गिरोह हथियारों के साथ किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहा है। पुलिस पहुंची तो बदमाश तीन वाहनों पर सवार होकर भागने लगे। सभी को पकड़ लिया गया। सभी बदमाश बख्तियारपुर, बाढ़, हरनौत और पटना के रहने वाले हैं। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा, प्रमोद,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.