बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- हरनौत, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के दैली मोड़ के पास रविवार को भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक और ई-रिक्शा सवार एक यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जख्मी बाइक सवार बिन्द निवासी उपेन्द्र कुमार, किचनी गांव के भगीरथ कुमार व एक अन्य और रिक्शा सवार सिरसी गांव के नागेन्द्र सिंह को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार तीन युवकों के पैर टूट गये हैं। रिक्शा सवार जख्मी का पैर कट गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...