बिहारशरीफ, जनवरी 7 -- हरनौत, निज संवाददाता। पुलिस ने धान चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से 77 बोरा धान, एक पिकअप वाहन, चार मोबाइल व 10 हजार रुपये नकद बरामद किये गये हैं। इनकी गिरफ्तारी से हाल ही में चेरो और वेना थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों का खुलासा हुआ है। सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि चेरो के रवि कुमार, छोटू कुमार, खरुआरा के दिनेश सहनी और अनंत कुमार उर्फ आनंद को पकड़ा गया है। छापेमारी टीम में सर्किल इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार, चेरो थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय, वेना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार, कल्याण बिगहा थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.