बिहारशरीफ, दिसम्बर 11 -- हरनौत, निज संवाददाता। श्रम विभाग की टीम ने विशेष अभियान चलाकर दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चांदनी रस्तोगी ने बताया कि धावा दल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की। हरनौत बाजार के दो प्रतिष्ठानों से दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। दोनों बाल कल्याण समिति के सामने उपस्थित किया गया। धावा दल में सतीश सिंह, सुमीत कुमार, अजीत कुमार, अश्विनी कुमार, मंटू कुमार, विवेक, शैलेन्द्र के साथ पुलिस शामिल थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...