बिहारशरीफ, फरवरी 23 -- हरनौत, निज संवाददाता। स्थानीय थाना की पुलिस ने पटना जिला के अथमलगोला थाना क्षेत्र के सबनीमा गांव निवासी संतोष कुमार नट को 200 पुड़िया ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इसका वजन करीब 20 ग्राम है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि बस्ती गांव जाने वाली सड़क पर रेलवे फाटक के पास वाहनों की जांच हो रही थी। तभी पुलिस को देखकर तस्कर भागने की कोशिश करने लगा। उसे पकड़ने के बाद तलाशी में ड्रग्स बरामद किया गया। पूछताछ में पता चला है कि वह पहले भी हथियार और गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। ड्रग्स की डिलीवरी के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। छापेमारी में अभिमन्यु कुमार, कुंदन कुमार, राकेश कुमार, शुभम कुमार आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...