बिहारशरीफ, फरवरी 13 -- हरनौत, निज संवाददाता। भारत की जनगणना 2027 को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए हरनौत प्रखंड में कार्मिक, सामग्री, प्रशिक्षण, आईटी और नियंत्रण कोषांग का गठन किया गया है। चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ. पंकज कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। जनगणना दो चरणों में होगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण और दूसरे में जनसंख्या की गणना की जाएगी। शिक्षक मनीष कुमार ने कहा कि सभी कर्मी इस राष्ट्रीय दायित्व को आपसी समन्वय से पूरा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...