बिहारशरीफ, सितम्बर 11 -- 10 सितंबर को खाना पहुंचाने आयी थी हरनौत बाजार पीड़ित परिवार ने आवेदन देकर लगायी खोजने की गुहार हरनौत, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव से एक ही साथ तीन किशोरियों के गायब होने का मामला सामने आया है। 10 सितंबर को तीनों खाना पहुंचाने के लिए हरनौत बाजार आयी थी। उसके बाद से घर नहीं लौटी है। पीड़ित परिवारों ने थाने में आवेदन देकर उन्हें खोजने की गुहार लगायी है। परिजनों ने श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर दिल्ली जाने की आशंका व्यक्त की है। कुछ दिन पहले छबिलापुर थाना क्षेत्र से एक साथ आठ लड़कियों के गायब होने से हड़कम्प मच गया था। परिजनों की माने तो बुधवार की सुबह दो लड़की हरनौत बाजार के एक क्लीनिक में अपने रिश्तेदार को खाना पहुंचाने गयी थी। पड़ोस की एक लड़की भी कोचिंग के बहाने उनके साथ गयी थी। उसके बाद तीनों लापता ह...