बिहारशरीफ, दिसम्बर 10 -- हरनौत, निज संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो, माधोपुर-सबनहुआ टोला में करीब 44 लाख रुपये की लागत से विकास के काम शुरू किये गये हैं। नाली-गली के साथ आंगनबाड़ी केन्द्र का भवन भी बनाया जाएगा। बुधवार को उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश ने वार्ड पार्षद प्रतिनिध परमिंदर पांडेय के साथ कार्य का निरीक्षण किया। गुणवत्ता का जायजा लेकर जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया टेंडर के माध्यम से काम शुरू हुआ है। काम पूरी गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी सौरव सुमन ने बताया कि डीएम की अनुसंशा पर 12 लाख रुपये की लागत से आंगनबाड़ी केन्द्र का भवन बनाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...