बिहारशरीफ, जनवरी 29 -- हरनौत, निज संवाददाता। स्थानीय थाना में कार्यरत चौकीदार माधोपुर-सबनहुआ गांव निवासी देवनंदन पासवान का निधन मंगलवार को हो गया। पुत्र मुकेश पासवान ने बताया कि वे काफी दिनों से बीमार थे। उनके निधन पर हरनौत थाना के अधिकारियों व कर्मियों ने संवेदना व्यक्त की है। गांव में मातम पसर गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...