बिहारशरीफ, जनवरी 3 -- हरनौत, निज संवाददाता। शहर के आंबेडकर नगर से एक महिला लापता हो गयी है। परिजनों ने बताया कि देवनंदन यादव की पत्नी शकुंतला देवी शनिवार की सुबह घर से निकली थी। उसके बाद से वापस नहीं लौटी है। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इस मामले में पुलिस को लिखित आवेदन देकर उन्हें खोजने की गुहार लगायी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...