बिहारशरीफ, दिसम्बर 8 -- हरनौत की पांच पंचायतों में धान खरीद शुरू करने का आदेश बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। जिले के हरनौत प्रखण्ड की पांच पंचायतों गोनावां, बसनियावां, चौरिया, पोआरी एवं पचौरा में अबतक किसानों से सरकारी दर पर धान की खरीद शुरू हो पायी है। यह मामला सोमवार को डीएम कुंदन कुमार के संज्ञान में आया। उन्होंने मामले की त्वरित जांच करायी गयी। जांच में पता चला कि जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा उक्त पंचायतों में धान उत्पादन के संबंध में भूलवश त्रुटिपूर्ण प्रतिवेदन समर्पित किया गया था। इस वजह से उक्त पंचायतों में धान खरीद शुरू नहीं हो सकी। डीएम ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को त्रुटियों का शीघ्र निवारण कर पांचो पंचायतों के किसानों से धान खरीद तत्काल प्रभाव से शुरू करने का आदेश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.