बिहारशरीफ, दिसम्बर 12 -- फोटो: हवन कुंड: हरनौत में आयोजित संस्कार समारोह के दौरान हवन कुंड में आहुति देते श्रद्धालु। हरनौत, हिंदुस्तान संवाददाता। स्थानीय बाजार में शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 75 से अधिक संस्कारों का सामूहिक आयोजन किया गया। पंडित राजकुमार भृगु, विजेंद्र त्रिपाठी और रामवीर नेगी के नेतृत्व में हुए इस यज्ञ में मुंडन, नामकरण और अन्नप्राशन जैसे संस्कार संपन्न कराए गए। 49 लोगों ने एक साथ दीक्षा संस्कार लेकर धर्म और ज्ञान के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समारोह में गायक हुकुमचंद सिंह, मीनल पाल के भजनों ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। कई दंपतियों ने अपनी शादी की सालगिरह पर वैवाहिक प्रतिज्ञाओं को दोहराते हुए विवाह दिवस संस्कार भी संपन्न कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...