बगहा, फरवरी 11 -- बगहा/हरनाटाड़, नप्र/एसं। बगहा-2 के हरनाटांड़ में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। वह धनहा थाना क्षेत्र के घेवरही गांव निवासी रामजी गुप्ता की पत्नी मरछिया देवी (50) थी। परिजनों के अनुसार मरछिया देवी कुछ दिन पहले ऑटो से गिर गई थी। हादसे में उसका बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया था। उन्हें इलाज के लिए हरनाटाड़ स्थित मदन गांगिया हॉस्पिटल लेकर गए थे। हाथ का प्लास्टर करने के दौरान उसकी तबियत अचानक बिगड़ी और बेड पर ही मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टर ने शव को क्लीनिक से बाहर कर दिया। महिला की मौत व डॉक्टर के अमानवीय व्यवहार से क्षुब्द परिजनों ने 112 पर फोन कर सूचना दी। 112 मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। लौकरिया थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि मदन गंगिया अस्पताल में महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.