बांदा, दिसम्बर 8 -- बबेरू। हरदौली गांव में पूर्व प्रधान की स्मृति में कंबल वितरण किया गया। तहसील क्षेत्र हरदौली गांव मे पूर्व प्रधान मोहम्मद सिद्दीक खान की स्मृति में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर डिप्टी कलेक्टर इरफान उल्ला खान रहे। गरीबों, असहायों, वृद्ध, दिव्यांग महिला व पुरुषों को नि:शुल्क कंबल वितरित किया गया। जिलाध्यक्ष रिजवान अली,जगदीश श्रीवास, तरन्नुम फातमा, मोहम्मद सलीम ने लोगों को गर्म कपड़े स्वेटर, जैकेट, शाल, सूट, जूते, चप्पलों का वितरण किया। पदाधिकारियों ने बताया कि करीब 400 से 500 लोगों को वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...