हरदोई, दिसम्बर 24 -- हरदोई। शहर में गल्ला मंडी के पीछे एक युवक की चेहरा ईंट से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई। शव गल्ला मंडी के पीछे फेंक दिया गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बुधवार की सुबह गल्ला मंडी के पीछे हरीपुरवा के निकट एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा देखा गया। उसका चेहरा ईंट से कूचा गया है। इस सनसनीखेज वारदात की सूचना पाकर शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे। इसके बाद उच्च अधिकारी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली। कई घंटे बाद तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की अटकने लग रही हैं। फील्ड यूनिट की टीम ने लिए फिंगरप्रिंट: हत्या करने वाले कातिलों का सही पता लगाने के लिए फील्ड यूनिट की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने मौके पर फिंगर प्रिंट लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.