हरदोई, दिसम्बर 16 -- माधौगंज (हरदोई) संवाददाता। नौकरी की तलाश में संडीला गई एक युवती की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। उसका गला दुपट्टे से कसा हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। एक से अधिक लोगों द्वारा दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड बनाई गई है। नाखूनों को जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। एसपी ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। माधौगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी अधेड़ मजदूरी करते हैं। 21 वर्षीय बेटी का शव मंगलवार सुबह पंचायत भवन के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। मृतका की मां ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे बेटी संडीला में नौकरी की तलाश के लिए जाने की बात कहकर घर से निकली थी। कुछ दूर तक उसकी छोटी ...