हरदोई, फरवरी 12 -- बेहटा गोकुल (हरदोई), संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम बल्हेरा में युवक की पीट-पीटकर हत्या का वीडियो वायरल होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में कुछ लोग सड़क पर पड़े युवक को फिल्मी अंदाज में लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि ग्रामीण भय के कारण मूकदर्शक बने खड़े रहे। किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। बताते हैं कि जिस वक्त हमलावर युवक की पिटाई कर रहे थे, उसी वक्त किसी ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। यह आठ सेकेंड का है। बल्हेरा में घटी यह घटना 10 फरवरी की सुबह की है। ग्राम बल्हेरा निवासी अक्षय 36 वर्ष की गांव के ही पांच लोगों ने मारपीट कर हत्या कर दी थी। मृतक के भाई सूरज की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.