हरदोई, दिसम्बर 1 -- क्षेत्र में एक बार फिर भैंस चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। एसपी के आदेश पर हरपालपुर कोतवाली में भैंस चोरी के दो मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थाना क्षेत्र के नगरिया साधौ गांव निवासी विवेक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 26 अक्टूबर को उसके घर के पास सरकारी खड़ंजे पर बंधी उसकी दो भैंसें चोरी हो गईं। विवेक ने गांव के ही कल्लू पर चोरी का आरोप लगाया है। थाने में प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर एसपी के हस्तक्षेप से कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया। इसके अलावा 24 नवंबर को लमकन गांव निवासी ब्रम्हदीन के तबेले से भी दो भैंसें चोरी हुई थीं। इस मामले में एफआईआर दर्ज हो चुकी है, लेकिन अभी खुलासा नहीं हो सका है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि दोनों मामलों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.