हरदोई, मार्च 27 -- सवायजपुर, संवाददाता। एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट न लगाने पर लाइनमैन का चालान काटा तो गुस्साया लाइनमैन जेई के साथ सवायजपुर कोतवाली पहुंच गया और वहां की बिजली काट दी। उच्चाधिकारियों के दखल के बाद केबिल जोड़ने के निर्देश दिए गए। मामले का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है। मंगलवार को सवायजपुर पुलिस वाहन चेकिंग अभियान के तहत बिना हेलमेट वालों का चालान कर रही थी। तभी सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र में तैनात एक पुलिसकर्मी ने एक बिजली लाइनमैन का चालान काट दिया। इससे गुस्साए लाइन मैन ने जेई सरफराज अहमद को पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद बुधवार को जेई सरफराज अहमद और लाइनमैन कोतवाली पहुंचे। सवायजपुर कोतवाली प्रभारी प्रेमसागर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.