हरदोई, जून 17 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोडरपुर में एक किसान की मौत हो गई। वह घर में पंखा का तार बोर्ड में लगाते समय करंट की चपेट में आ गया। मंझिला थाना क्षेत्र के ढकिया गांव निवासी रामौतार 45 वर्ष खेती किसानी का काम करता था। उसके दो पुत्र व दो पुत्री हैं। बताया गया है कि रामौतार घर में शाम को पंखे का तार बोर्ड में लग रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाकर बेहटा गोकुल थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.