हरदोई, मार्च 24 -- हरदोई, संवाददाता। कोतवाली शहर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला। कान के पास में खून भी लगा था। मृतक के भाई ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी। रद्धेपुरवा निवासी विजय पाल की 70 वर्षीय पत्नी लीलावती शनिवार की शाम को रोज की तरह घर के अंदर चारपाई पर सो रही थीं। उनके चार बेटे और एक बेटी है। रविवार सुबह परिजनों ने देखा तो लीलावती चारपाई पर मृत मिलीं और उनके कान के पास से खून लगा था। इसकी जानकारी लीलावती के भाई राम भजन को मिली। मौके पर पहुंचकर उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम की मांग की। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.