हरदोई, मार्च 10 -- कछौना (हरदोई), संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को 10वीं और 12वीं का पेपर अपने घर में सॉल्वरों से कराने वाले दोनों कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की प्रबंधक पत्नियों पर भी जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा ड्यूटी स्थल से गायब रहे सेक्टर मजिस्ट्रेट पर भी डीएम के आदेश पर केस दर्ज हुआ है। बता दें एसटीएफ ने ग्राम कटियामऊ स्थित श्री जगन्नाथ सिंह और दलेलनगर स्थित जय सुभाष महाबली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्यों के घर पेपर हल होते पकड़ा था। जांच में पता चला कि इनकी पत्नियां कॉलेज की प्रबंधक हैं, इसलिए उन्हें भी आरोपी बनाया गया है। बता दें, मामले में दर्ज कराए गए कुल पांच मुकदमों में 25 लोगों पर रिपोर्ट हो चुकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने बताया कि रविवार को स्थानीय कोतवाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.