हरदोई, दिसम्बर 10 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम हरदोई परिक्षेत्र में बस सेवाओं को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। भारत सरकार के सहयोग से अब परिक्षेत्र के कई बस स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए अत्याधुनिक चार्जिंग यूनिट लगाए जा रहे हैं। निगम द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ये चार्जिंग सुविधाएं पाली, पुवायां, तिलहर, कटरा, पिसावां, बिसवां, अल्लाहगंज, जलालाबाद, बंडा, कांट और मोहम्मदी बस स्टेशनों पर स्थापित की जाएंगी। विशेष बात यह है कि इन चार्जिंग यूनिट्स का उपयोग केवल निगम की इलेक्ट्रिक बसें ही नहीं, बल्कि बस अड्डे पर आने वाले दो पहिया और चार पहिया निजी इलेक्ट्रिक वाहन भी कर सकेंगे। इसके लिए न्यूनतम निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी तथा इल...