फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। हरदोई डिपो की रोडवेज बस में एक जनवरी की शाम चार असलहों का पार्सल रखकर पुलिस को खबर कर दी गयी थी। पुलिस ने इसमें जब चेकिंग की थी तो अवैध असलहा मिलने पर बस समेत तीन रोडवेज कर्मियों को निगरानी में ले लिया था। तीन दिन तक रोडवेज कर्मियों से पुलिस जानकारी करती रही।बाद में पता चला कि एक रोडवेज चालक को फंसाने के लिए बस में असलहा रखे गये थे। इसके बाद परिचालक की तहरीर पर हरदोई जिले के पाली के सुलहसराय निवासी हिस्ट्रीशीटर संजय शुक्ला समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी थी। हिस्ट्रीशीटर पुलिस पकड़ से बाहर है। जबकि इसे पकड़ने के लिए हरदोई और शाहजहांपुर जिले के सीमावर्ती गांव में पुलिस की टीम छापे मार चुकी है। राजेपुर थाना पुलिस के पास मुखबिरों का नेटवर्क मजबूत न होने से संजय के बारे में ठोस सुराग ...