लखनऊ, फरवरी 5 -- हरदोई में तैनात युवा कल्याण अधिकारी पर उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए जानकीपुरम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि दहेज में एसयूवी (थार) देने के बाद भी अब 50 लाख रुपये और फॉरच्यूनर की मांग की जा रही है। आरोप है कि पति ने तलाक लेकर प्रेमिका संग शादी करने की धमकी दी और मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। जानकीपुरम थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि पत्नी निकिता तिवारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। बीकेटी के देवरई कला निवासी तरुण प्रकाश तिवारी ने बेटी निकिता की शादी 14 फरवरी 2025 को जानकीपुरम विस्तार साठ फिटा रोड निवासी शिवाकांत द्विवेदी से की थी। तहरीर के मुताबिक मूल रूप से इटौंजा निवासी शिवाकांत हरदोई में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.