हरदोई, सितम्बर 16 -- हरदोई। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ ने सप्तम राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें 75 जनपदों के सर्वश्रेष्ठ चयनित लगभग 150 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इसमें हरदोई के प्राथमिक विद्यालय जामु की प्रियंका जायसवाल और उच्च प्राथमिक विद्यालय अटवा की तलतजहां का चयन राज्य स्तरीय पुरुस्कार के लिए किया गया है। इसके पूर्व पूर्व प्रियंका जायसवाल को उत्कृष्ट शिक्षण कार्यों के लिए एचसीएल से बेस्ट टीचर अवार्ड, जिलाधिकारी हरदोई द्वारा महिला सशक्तिकरण अवार्ड समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.