उन्नाव, फरवरी 18 -- बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-उन्नाव मार्ग स्थित दुल्लापुरवा गांव के पास मंगलवार देर रात अज्ञात युवक का शव पड़े मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। बाद में पिता ने शव की पहचान अपने 32 वर्षीय बेटे सरवन के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दुल्लापुरवा गांव के निकट का है। ग्रामीणों ने सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। युवक ने नीली शर्ट, काली जैकेट और नीली जींस पहन रखी थी। उसके चेहरे पर दाढ़ी और मूंछ थी। शरीर पर कोई स्पष्ट चोट के निशान न मिलने से मौत की गुत्थी उलझ गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ...