फतेहपुर, दिसम्बर 17 -- खागा। हरदो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में अनियमितताओं को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में मरीजों और उनके तीमारदारों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में तैनात डॉक्टर जांचें बाहर से कराने और दवाइयां निजी मेडिकल स्टोर से मंगाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में इलाज के नाम पर उन्हें न तो समुचित जांच सुविधा मिल रही है और न ही आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। मजबूरी में गरीब और ग्रामीण मरीजों को बाहरी पैथोलॉजी और मेडिकल स्टोर का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। यह पहला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.