फतेहपुर, फरवरी 22 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव में निमंत्रण में गए किसान के खेत से अज्ञात चोरों ने पांच पैनल समेत अन्य उपकरण चोरी कर लिए। किसान महावीर सिंह ने बताया कि खागा विजयीपुर रोड स्थित आरा मशीन के बगल में मौजूद खेत में सोलर पैनल इन्स्टाल कराया था। पीड़ित ने बताया कि वह बीती शनिवार को निमंत्रण में गए थे। इसी दौरान उनके नलकूप से साढ़े पांच सौ वाट के 5 सोलर पैनल व अन्य सम्बन्धित उपकरण चोरी हो गए। किसान ने इनकी लागत कई लाख बताई है। कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल ने कहा कि घटना संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...