लखीमपुरखीरी, मार्च 10 -- धौरहरा क्षेत्र के एक गांव से गुरुवार रात पढुवा थाना क्षेत्र में बारात में गये चार युवक वापसी करते समय एक हरदुहा नाले में गिर गया। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं तीसरे युवक की तलाश जारी है। तीसरे दिन भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरवहिया नंबर एक से पढ़ुआ थाना क्षेत्र में गई बारात से दो बाइकों से वापसी करते समय रात लगभग एक बजे सिसैया ढखेरवा हाइवे के हरदुहा पुल पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में आसमान पुत्र परमेश्वर भौवापुर व लवकुश पुत्र रामू निवासी अमेठी गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही बताया जाता है कि मनोज पुत्र तेजनरायन 20 वर्ष निवासी तेलियनपुरवा खरवहिया कोतवाली धौरहरा नाले में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों ...