बस्ती, अप्रैल 8 -- कप्तानगंज (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। दुबौला-टिनिच रोड पर चल रहे नाला निर्माण कार्य में दुकान के सामने एक माह पूर्व हुई खुदाई को लेकर दुकानदार और मेट व मजदूर आमने-सामने आ गए। इस बीच दुकानदार सरिया यह कहते हुए उठा ले गया कि मैं नाली को खुद बनवा देता हूं। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर किसी ने वायरल कर दिया। 'हिन्दुस्तान वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। सूचना पर डायल 112 और दुबौला चौकी की पुलिस पहुंची। मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई और शान्तिभंग की आशंका में चालान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि चार लोगों का चालान किया है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के हरदी खास बाजार में सड़क निर्माण और नाली निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी प्रगति काफी धीमी है। कस्बे में असगर अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.