जहानाबाद, फरवरी 8 -- मेहंदीया, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मेहंदिया थाना अंतर्गत हरदिया गांव में रविवार की दोपहर आग लग जाने से एक किसान के खलिहान में रखें पांच बिगहा का पुआल जलकर राख हो गया है। इस संबंध में बताया जाता है कि हरदिया ग्राम निवासी धनंजय रवानी के खलिहार में पांच बिगहा का पुआल था, दोपहर के समय देखते हीं देखते इस पुआल से एकाएक आग की लपेटे निकलने लगी,इसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय थाना एवं अग्निशमन को सूचना दिया. सूचना पाकर अग्निशमन की गाड़ियां मौक़े पर पहुंचकर आग बुझाने का काम किया। बताया जाता है कि धनंजय रवानी का कोई अपना खेती बाड़ी नहीं है,वह दूसरे से खेत लेकर खेती करता है.इस आग लगी की घटना के बाद निश्चित तौर पर उसके समक्ष आर्थिक समस्या पैदा हो गई है और साथ ही साथ जानवरों का चारा का भी समस्या पैदा हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.